रातभर आगन में झरती रही होगी शेफाली
गीले होते रहे होंगे तेरे तकिये का गिलाफ
आहे जब्त कर रात भर
बिस्तर पर करवटें बदलता रहा
घर के टूटे मुंडेरों पर बैठा होगा चाँद
घंटों तुमसे रूबरू होकर
शहर में सच का सूरज निकला है
रात को ,उसकी आग में जलता रहा
झींगूरों ने बजाई होगी शहनाई ,
जज्बातों ने रचाया होगा बियाह
चीखते शहर में रातें बड़ी सर्द थी
मैं तनहा मचलता रहा
बहक रही होगी रातरानी की खुशबू
तेरी चूड़ियों की खनक के साथ आँगन में
पेट की आग और बीमार माँ के ख्याल से
शहर में संभलता रहा ...........राजशेखर
गीले होते रहे होंगे तेरे तकिये का गिलाफ
आहे जब्त कर रात भर
बिस्तर पर करवटें बदलता रहा
घर के टूटे मुंडेरों पर बैठा होगा चाँद
घंटों तुमसे रूबरू होकर
शहर में सच का सूरज निकला है
रात को ,उसकी आग में जलता रहा
झींगूरों ने बजाई होगी शहनाई ,
जज्बातों ने रचाया होगा बियाह
चीखते शहर में रातें बड़ी सर्द थी
मैं तनहा मचलता रहा
बहक रही होगी रातरानी की खुशबू
तेरी चूड़ियों की खनक के साथ आँगन में
पेट की आग और बीमार माँ के ख्याल से
शहर में संभलता रहा ...........राजशेखर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें