वक्त ने जिसे आजमा कर छोड़ दिया
वो बुढ़िया किसी की
दादी , नानी ,अम्मा रही होगी
जिसने अपने जर्द चेहरे की किताबो में
झुर्रियों की इबारत में
कैद कर रखा है वक्त
जो बयां करते है लातादाद किस्से
तब जम जाता है वक्त दही की तरह
तब ये लगता है की जो सुना है
गलत सुना है
की बहता है वक्त पानी की तरह
दरअसल बरगद है वो बुढ़िया
जिसके सामने सहम जाती है रफ़्तार
रुक जाते है वक्त के कदम
और उसके आगोश में सुस्ता लेती है जिंदगी
……………………… राजशेखर
वो बुढ़िया किसी की
दादी , नानी ,अम्मा रही होगी
जिसने अपने जर्द चेहरे की किताबो में
झुर्रियों की इबारत में
कैद कर रखा है वक्त
जो बयां करते है लातादाद किस्से
तब जम जाता है वक्त दही की तरह
तब ये लगता है की जो सुना है
गलत सुना है
की बहता है वक्त पानी की तरह
दरअसल बरगद है वो बुढ़िया
जिसके सामने सहम जाती है रफ़्तार
रुक जाते है वक्त के कदम
और उसके आगोश में सुस्ता लेती है जिंदगी
……………………… राजशेखर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें